फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम ने छात्रा शगुन व शिक्षिका प्रियंका को किया सम्मानित

Fri, 24 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रेरणा सम्मान समारोह के दौरान छात्रा सगुन सिंह - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्या भारती के जरिये संचालित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा शगुन सिंह व उनकी शिक्षिका प्रियंका रानी को सम्मानित किया। अखिल भारतीय स्तर पर वैदिक गणित एवं भारोत्तोलन में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि प्रेरणा कार्यक्रम, शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में स्थापित वर्नाक्युलर स्कूल में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में संपूर्ण देश से 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा शगुन सिंह ने प्रतिभाग किया। उसने संपूर्ण उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित किया। डीआईओएस हरिवंश कुमार, विद्यालय अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग, भुवनेश गुप्ता, रवि मिश्र, कर्मवीर सिंह, सीमांत मिश्रा, रोमी आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें