फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठंड का पलटवार, अधिकतम पारा 5.3 डिग्री लुढ़का

Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह ​खिरनीबाग चौराहा पर कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा रहा। इसके बाद बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे अधिकतम पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोहरा का असर कम होगा। मौसम खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे में दृश्यता 50 मीटर रही। बादल छाए रहने की वजह से हल्की बूंदाबांदी हुई। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पछुआ हवा चल रही है और बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह कोहरा का असर कम रहेगा और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

-
फसलों के लिए फायदेमंद है तापमान में गिरावट
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तापमान का गिरना, बूंदाबांदी और कोहरा घना होना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। ऐसे मौसम में सरसों और दलहनी की फसलों में भी नमी बनी रहेगी। सब्जियों सहित अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। गेहूं की फसल में बाली आने वाली है। इस मौसम से बाली में वजन बढ़ेगा और उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
16 जनवरी 9.8 16.8
17 जनवरी 9.2 23.2
18 जनवरी 9.8 20
19 जनवरी 9.7 21.8
19 जनवरी 9.9 22.2
20 जनवरी 9.0 25.0
21 जनवरी 11.5 25.1
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें