फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बोझ नहीं, परिवार का सहारा बनें

Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दिव्यांग बोझ नहीं, परिवार का सहारा बनें
विज्ञापन
भारत सरकार की एडिप योजना, एलिम्को और हेल्पलाइन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शहर में 10 और 11 जून को जिन 1040 दिव्यांगों को चिन्हित किया गया था, उन्हें बृहस्पतिवार को दो केंद्रीय राज्यमंत्रियों ने सांसद और नगर विधायक के साथ कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण देकर लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रहीं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगों का आह्वान किया कि वह किसी पर बोझ नहीं, बल्कि परिवार का सहारा बनें। केंद्र की मोदी सरकार उन्होंने हर प्रकार की मदद के लिए कटिबद्ध है। बीएस पब्लिक स्कूल में हुए भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को दया की नहीं, अपितु प्रेम, सद्भाव और आदर की जरूरत है, क्याेंकि समाज और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सामान्य व्यक्ति से कम नहीं है। उनमें क्षमताओं, प्रतिभा और योग्यता की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार भी दिव्यांगों के उत्थान और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ उन्हें ऐसे ही शिविरों के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि देश का कोई भी दिव्यांग सहायता से वंचित नहीं रहेगा। विशिष्ट अतिथि जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री मनसुख भाई धांजी भाई वासवा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को न्याय दिलाने, उनके अधिकार और समानता दिलाने, किसानों को सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और कार्यक्रम की अध्यक्ष सांसद कृष्णा राज ने अपनी विधायक और सांसद निधि से दिव्यांगों को हर संभव सहायता दिए जाने का ऐलान किया। एलिम्को कानपुर के उपमहाप्रबंधक अजय चौधरी ने सहायता रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. सुरेश मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में एलिम्को के एके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी, हेल्पलाइन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव विनोद अग्रवाल, प्रह्लाद राय अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, सुनील सिंघल, डीपी सिंह, वीरेंद्र पाल यादव, बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, अमित अग्रवाल, हरिराम अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, गगन अग्रवाल, अंशुमान अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित गुप्ता, संजय वाजपेयी आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन


1040 दिव्यांगों को मिले 83 लाख के उपकरण
शिविर में तहसील सदर के जीटीआई और बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में चिन्हित किए गए 1040 दिव्यांगों को 83 लाख से अधिक मूल्य के कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण बांटे गए। उपकरणों में मुख्य रूप से 715 ट्राईसाइकिलें, 07 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 50 फोल्डिंग व्हील चेयर, 170 कान की मशीनें, 645 बैसाखी 167 वाकिंग स्टिक, 18 फोल्डिंग छड़ी, 02 स्मार्ट केन और 02 स्मार्ट फोन वितरित किए गए।

मंच पर छह दिव्यांग किए लाभान्वित
केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर और वासवा ने सांसद कृष्णा राज, विधायक सुरेश खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, हेल्पलाइन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के साथ मंच पर दिव्यांग कन्यावती को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, रीना चावला को व्हीलचेयर, पूनम और जुगन्नाथ को कान की मशीन, गुरजीत को स्मार्ट केन, धनदेवी को स्मार्ट छड़ी देकर उपकरण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


लंच पैकेट और पानी कराया उपलब्ध
भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन स्थल पर दिव्यांगों और उनके सहयोगियों के लिए लंच पैकेट और शीतल जल की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही स्कूल गेट से आयोजन स्थल तक दिव्यांगों को पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन और एलिम्को के सदस्य व्हीलचेयर उपलब्ध करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें