फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनपदीय खेलकूद शुरू, पहले दिन दौड़ में विद्यार्थियों ने जीते मेडल

विज्ञापन
माध्यमिक ​शिक्षा विभाग की जनपदीय खेलकूद रैली में दौड़ में प्रतिभाग करते ​छात्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिवसीय 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग का ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन दौड़ में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाते हुए मेडल जीते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज व आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जीजीआईसी व डॉ. सुदामा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति ने धूम मचाई। इसके बाद विभिन्न स्पर्धाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि खेलकूद में 45 विद्यालयों की 20 वर्गों की 96 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, आयोजक अनिल कुमार, सचिव कैप्टन राम कुमार, संयोजक अमीर सिंह, सह संयोजक जेपी मौर्या, राखी मिश्रा, मोहम्मद अयूब, संजय कुमार मौर्य, शाहबाज आलम, सोनिया गुप्ता, शाइस्ता नसीम आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल मालवीय व राकेश कुमार ने किया।

आठ सौ मीटर दौड़ में आयुष व वंदना रहीं प्रथम
खेलकूद में 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में सचिन ने प्रथम, हिमांशु पाल ने द्वितीय व भरत शुक्ला ने तीसरा स्थान पाया। आठ सौ मीटर बालक सीनियर में आयुष दीक्षित प्रथम, मुनेंद्र द्वितीय व शोभित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, दामिनी देवी तृतीय रहीं। सौ मीटर दौड़ में भावना प्रथम, नंदिनी द्वितीय व अर्पिता तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में प्राची प्रथम, छाया मौर्या द्वितीय व सोनालिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
सब जूनियर बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, अर्जुन द्वितीय व रुपेश यादव ने तृतीय स्थान पाया। इसी श्रेणी में बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राधिका प्रथम, दिलकश द्वितीय व उपासना तृतीय रहीं। गोला फेंक में दिलकश प्रथम, तेजल द्वितीय रहनुमा तृतीय रही। आठ सौ मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व सृष्टि तृतीय रही।

अव्यवस्था : बंदूक तक नहीं चली, घास भी नहीं कटवाई
जनपदीय खेलकूद का आगाज अव्यवस्थाओं के बीच शुरू करा दिया गया है। औपचारिकता पूरी करने के लिए हुए खेलकूद में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। इस बार टीमें भी पूर्व की अपेक्षा कम आई हैं। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में खेलकूद को चुन लिया। लेकिन वहां की घास की सफाई कराने की जरूरत नहीं समझी। घास की वजह से दौड़ के लिए बने ट्रैक पर पट्टियां तक नजर नहीं आ रहीं थीं।
मुख्य अतिथि के जाने के बाद 800 मीटर दौड़ के शुभारंभ के लिए डीआईओएस को बुलाया गया। विद्यार्थी दौड़ने के लिए लाइन पर खड़े हो गए, लेकिन ऐन वक्त पर बंदूक नहीं चली और विद्यार्थी दौड़ पड़े। वे काफी दूर तक दौड़ते हुए चले गए। इसके बाद संचालक अनिल मालवीय ने उन्हें माइक से एनाउंस कर बुलाया। नियमानुसार जिस बंदूक का इस्तेमाल होना चाहिए था, वह नहीं थी। उसके स्थान पर बच्चों के खेलने वाली बंदूक थी। इसे लेकर डीआईओएस ने नाराजगी भी जताई। दौड़ के खत्म होने पर रिजल्ट को लेकर संशय रहा। तीसरे स्थान के लिए इस्लामिया कॉलेज का छात्र विक्ट्री स्टैंड पर पहुंच गया। उसे हटाकर अन्य छात्र को पुरस्कार दे दिया। तीसरे नंबर के छात्र के बारे में जानकारी ही नहीं हो सकी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय खेलकूद रैली में दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय खेलकूद रैली में दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय खेलकूद रैली में दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें