फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट और तौल में गड़बड़ी रोकने को छापेमारी

Sat, 19 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम राम गणेश के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट और तौल संबंधी गड़बड़ियां रोकने के लिए शनिवार को दोनों विभागोें के अफसरों ने संयुक्त टीम बनाकर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान देशी घी और दूध के नमूने लेने के साथ तोल संबंधी खामियों पर तीन दुकानदारों के चालान काटे गए। संयुक्त टीम में विधिक माप विज्ञान अधिकारी विजय कुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जुगुल किशोर, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे। निरीक्षण में अधिकारियों ने रोजा क्षेत्र और नेशनल हाइवे के किनारे बनतारा के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निशाने पर लिया। सीएफएसओ ने रोजा बाजार में संजय किराना स्टोर से कनक ब्रांड देशी घी और बनतारा में मिल्क कलेक्शन सेंटर के संचालक अनुज कुमार से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन

इस दौरान माप विज्ञान अधिकारी ने किराना स्टोर के मापक में गड़बड़ी पकड़ी। उन्होंने नेवाजपुर मेें पांडेय पेट्रोल पंप के मापक ठीक पाए, लेकिन वहीं पर सुमित त्रिपाठी के स्टोर से लिए गए मोबिल ऑयल के 200 मिली पैक की जांच करने पर पाया कि उसमें तेल की मात्रा लगभग 30 मिली कम है। वहीं पर स्थित आरके कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा की माप विज्ञान विभाग की टेस्ट वैन से जांच करने पर पता चला कि प्रति चार कुंटल वजन पर धर्मकांटा लगभग 30 किलो अधिक वजन दर्शा रहा है।  
माप विज्ञान अधिकारी मिश्रा के अनुसार इस तरह की बढ़तौली करने वाले धर्मकांटा पर तौली गईं गन्ना की ट्रालियां और बैलगाड़ियां चीनी मिल गेट पर तौल कराने पर किसानों की ओर से मिलों में अधिक गन्ना तौलकर कम भुगतान किए जाने की शिकायतें पैदा होती हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों में प्रतिष्ठान संचालकों का चालान करके जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें