फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : 40 करोड़ से अधिक के व्यापार का अनुमान

विज्ञापन
पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। दोपहर बाद उमड़ी भीड़ से देर रात तक बाजार गुलजार रहा। सर्वाधिक भीड़ बर्तन, कपड़ा, सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रही। लोगों ने श्रीलक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, खील-खिलौने व दिये भी खरीदे। बंपर खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे चमक उठे। जिले भर में 40 करोड़ से अधिक के व्यापार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार पुष्य नक्षत्र लगने के बाद से ही गुलजार हो गया था। धनतेरस पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। सराफा बाजार, स्टेशन मार्ग जगमगाता रहा। दोपहर करीब दो बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हुई तो शाम छह-सात बजे बाजार खचाखच भर गया। सड़कें भीड़ से पटी नजर आईं। स्टेशन मार्ग पर सुनगढ़ी थाने के आगे बैरियर लगाकर ई-रिक्शा का प्रवेश बंद कर दिया गया। बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रही। वाहनों के शोरूम भी गुलजार रहे।





सराफा बाजार : चांदी के सिक्कों के साथ खूब बिके आभूषण



धनतेरस पर सराफा बाजार में खासी रौनक रही। चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य आभूषण भी खूब बिके। बाजार में महिलाएं परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचीं। सराफा कारोबारियों के मुताबिक कई लोग तो पहले से ही ज्वैलरी पसंद कर गए थे, धनतेरस पर खरीदारी की। लोगों ने अष्टधातु व चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी खरीदीं। सराफा कारोबारियों के अनुसार करीब 15-20 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन






बर्तन बाजार : स्टील के बर्तन अधिक बिके



जेपी मार्ग पर बर्तनों की दुकानों पर दोपहर से ही भीड़ लगने लगी थी। लोगों ने अपने बजट के मुताबिक बर्तनों को खरीदारी की। बर्तनों की हर रेंज बाजार में उपलब्ध थी। सबसे कम रेंज में 250 रुपये में थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी का सेट था। स्टील की बाल्टियां भी खूब बिकीं। क्रॉकरी की दुकान पर टाई प्लाई बर्तनों की अधिक मांग रही। जिले भर में एक करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।





इलेक्ट्रानिक बाजार : खूब बिकीं एलईडी और वॉशिंग मशीन
इलेक्ट्रानिक बाजार में भी मंगलवार को काफी रौनक रही। सहालग को देखते हुए धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने एलईडी, वॉशिंग मशीन से लेकर फ्रिज व अन्य उपकरण खरीदें। धनतेरस को देखते हुए व्यापारियों ने ग्राहकों को विशेष उपहार के साथ छूट भी दी। जिले में छोटे-बड़े सब मिलाकर करीब 150 शोरूम हैं। व्यापारियों का कहना था कि जिले में इस बार 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।







ऑटोमोबाइल : एक हजार से अधिक बिकीं बाइकें
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में भी खूब रौनक रही। देर रात तक शोरूम ग्राहकों से गुलजार रहे। व्यापारियों के अनुसार एक लाख रुपये की कीमत वाली बाइक अधिक बिकीं। हालांकि लोगों ने नकद के बजाय फाइनेंस पर अधिक जोर दिया। धनतेरस को लेकर पूर्व में ही ग्राहकों ने बुकिंग भी करा ली थी। जिले में करीब 10 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।




आज भी शाम चार बजे से बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक



पीलीभीत। धनतेरस को लेकर मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। इसके लिए शहर में बनाए गए 32 स्थानों पर पुलिस तैनात रही। बुधवार को भी बाजार में शाम चार बजे से बाइक और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
धनतेरस पर लोगों की भीड़ को देखते हुए शहर के लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा, पुराना गंज चौराहा से बाजार को आने वाले रास्ते पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। लोगों की सुविधा के लिए सुनगढ़ी थाने की ओर से आने वाले वाहनों के लिए विशाल टाॅकीज और मीना बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की गई।
वहीं सुनहरी मस्जिद की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुरानी तहसील के पीछे रही। लोटन महाराज चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग मॉडल स्कूल की तरफ सड़क पर रही।

जाम से निजात दिलाने के लिए बदला गया वाहनों का मार्ग

जाम की समस्या को दूर करने के लिए वाहनों का मार्ग बदला गया। रूट चार्ट के आधार पर खकरा तिराहे से आने वाले वाहनों के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज से होते हुए कोतवाली मेन गेट से पंजाबियान चौराहा, पकड़िया तिराहे से बाएं मुड़कर चुंगी मालगोदाम होते हुए दाहिने मुड़ कर एकता सरोवर की ओर से नौगवां चौराहा होते हुए बरेली और असम चौराहे की तरफ निकाला गया।
इसके अलावा कमल्ले चौकी से आने वाले वाहन जामा मस्जिद से दाहिने मुड़ कर खकरा तिराहा,भूरे खां होते हुए नकटादाना चौराहे की ओर गए। एकता सरोवर से बड़े वाहन नौगवां चौराहे की तरफ मुड़कर ओवरब्रिज से छतरी चौराहा,गौहनियां चौराहा से नकटादाना चौराहा होते हुए टनकपुर की तरफ गए।
टनकपुर से आने वाले छोटे वाहन बेनहर चौराहा,गौहनियां चौराहा,डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे की ओर से निकले। छतरी चौराहे से अंदर आने वाले वाहन थाना सुनगढ़ी के बराबर से नई बस्ती,काला मंदिर,जाटो वाला चौराहा,बरेली गेट, चुंगी मालगोदाम, कोतवाली होते हुए खकरा की ओर गए। यह व्यवस्था बुधवार को भी रहेगी। संवाद

बीसलपुर और मझोला के बाजारों में भी भीड़
बीसलपुर में धनतेरस पर नगर का बाजार गुलजार रहा। लोगों ने बर्तनों और चांदी के सिक्कों की खूब खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देरशाम तक जारी रहा। कुछ लोगों ने बाइक भी खरीदीं। बाजार में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शों को नहीं जाने दिया गया। चुर्रासकतपुर, दियोरिया, टिकरी, मकरंदापुर, जोगीठेर, भड़रिया मोड़, अमृता खास, रढ़ैता, खरगापुर, गुलैदा, खनंका, पिपरिया संजरपुर, मानपुर, जसेाली दिवाली, बौनी आदि स्थानों की दुकानों पर भी पर्व के सिलसिले में संबंधित सामग्री की जमकर बिक्री हुई। गांवों में लगी साप्ताहिक हाटों में भी काफी बिक्री हुई।

मझोला में भी मंगलवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। दोपहर बाद से रौनक बढ़ी जो देर रात तक बनी रही। बर्तन बाजार में लोगों की अधिक भीड़ रही। संवाद


आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क



अग्निशमन सेवा के लिए- 101 नंबर डायल- 112



एंबुलेंस -108



बिजली- 1912



डीएम - 9454417526



एसपी- 9454400301



सीएफओ- 9454418340


छोटी दिवाली आज



यशवंतरी देवी मंदिर के पुजारी योगेश बाजपेई ने बताया आज दोपहर 1:04 मिनट से चर्तुदशी लगेगी। यह 31 अक्तूबर शाम 3:11 मिनट तक रहेगी। छोटी दीपावली मतलब नरकचौदस में पूजन मेघ लग्न में शाम 4:06 से शाम 6:15 मिनट तक रहेगा। श्री हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी।

पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद

पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद

पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद

पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद

पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद

पीलीभीत में धनतेरस पर शहर के जेपी मार्ग पर एक बर्तन की दुकान पर लगी भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें