फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों से प्रभारी और श्रमिक गायब, धान लेकर लाइन लगाए खड़े किसान

विज्ञापन
पीसीयू (डीसीडीएफ शाखा पुवायां मंडी प्रथम के सेंटर पर लगे धान के ढेर - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा और पुवायां मंडी में लगे कुछ धान क्रय केंद्रों के इंचार्जों पर किसान तमाम आरोप लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनको धान बेचने में तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सेंटर प्रभारी तौल नहीं कर टरका रहे हैं। खुटार में उप मंडी स्थल नहीं है। यहां गांवों में सेंटर लगे हैं, लेकिन खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए किसान शिकायत कर रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

खुटार कस्बे के आसपास कोई सेंटर ही नहीं लगाया गया है। दूरदराज के गांवों में लगे सेंटरों के प्रभारी मनमानी पर उतारू हैं। सोमवार को पुवायां मंडी के कई सेंटर सन्नाटे में डूबे मिले। एक सेंटर पर प्रतिदिन सात सौ क्विंटल खरीद का लक्ष्य होता है।
समय 1.30 बजे : मंडी परिसर पुवायां
क्रय केंद्र पीसीयू (डीसीडीएफ शाखा पुवायां मंडी प्रथम)
पुवायां मंडी समिति परिसर के केंद्र पर अनुराग मिश्रा प्रभारी हैं। सेंटर को 35 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया है। अभी तक 143 किसानों से 10327 क्विंटल खरीद हो चुकी है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे तक 103 क्विंटल तौलाई हो चुकी थी। 143 किसानों के धान में 71 किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। इस सेंटर पर धान के कई ढेर लगे हैं, लेकिन तौल धीमी होने के कारण किसान भटक रहे हैं।
विज्ञापन

समय 01.50 बजे
पुवायां मंडी परिसर में ही लगे यूपी एसएस (सहकारी संघ लिमिटेड सिंधौली पुवायां मंडी) के सेंटर पर केंद्र प्रभारी अर्पित सक्सेना नहीं मिले। सेंटर पर बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि प्रभारी खाना खाने गए हैं। यहां तौल भी बंद थी। बताया गया कि सोमवार को 240 क्विंटल धान तौला जा चुका है। सेंटर पर कोई किसान भी मौजूद नहीं मिला। सेंटर के सामने धान के तमाम ढेर लगे हैं।
समय : 02.10 बजे
पुवायां मंडी परिसर के ही यूपीएसएस नगरिया प्रयागपुर एट पुवायां सेंटर पर केंद्र प्रभारी मुन्ना सिंह मौजूद नहीं थे। कोई श्रमिक भी नहीं था। धान के तमाम ढेर लगे थे, लेकिन तौल का कोई पता नहीं था। कोई किसान भी मौजूद नहीं था।
समय : 02.15 बजे
मंडी में ही लगे भारतीय खाद्य निगम पुवायां के सेंटर प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि 117 किसानों से 8400 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। सभी का भुगतान भी हो गया है। सोमवार को 300 क्विंटल की तौल हो चुकी है, जबकि लक्ष्य 700 क्विंटल का है। रोजाना जितना धान गेट से सेंटर के लिए आवंटित होता है सभी तुल जाता है। तौल बंद थी। बताया श्रमिक खाना खाने गए हैं।
सोमवार सुबह दस बजे ट्राली से धान लेकर आए थे, लेकिन तीन बजे तक मंडी गेट के अंदर नहीं पहुंच सका हूं। सरकारी सेंटर पर धान तुलवाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। यहां देखने वाला कोई नहीं है।
अरविंद कुमार सिंह, निवासी भटपुरा पुवायां
सोमवार सुबह एक ट्रॉली धान लेकर सेंटर पर बिक्री करने के लिए आया था, लेकिन तीन बजे अब गेट के पास तक पहुंच सका हूं। धान तुलवाने में अभी कितना समय लगेगा यह पता नहीं है। यहां किसान की सुनने वाला कौन है।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह, निवासी डिमरई पुवायां
मंडी सचिव से वार्ता कर धान खरीद सुचारु कराई जाएगी और लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराई जाएगी। धान बेचने में किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें