फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीमद् भागवत कथा से पहले श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला कच्चा कटरा के हरिओम आनंद आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होने से पहले मंगलवार को श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण करके नगर के विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा धूमधाम से निकाली।
विज्ञापन

महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलीं। कलश यात्रा कथा स्थल से पक्का कटरा, मौजमपुर, अस्पताल रोड होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंचकर विसर्जित हुई। इस बीच, कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजक रवींद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन शाम छह बजे से रात दस बजे तक कथावाचक पंडित देव प्रकाश मिश्रा कथा सुनाएंगे और कथा के विश्राम पर 15 सितंबर को भंडारा होगा। यात्रा में दिनेश गुप्ता, करन गुप्ता, सुनीता, माला गुप्ता, ऋषभ रस्तोगी, संजय देवल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें