फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक उत्तर प्रदेश को बनाना है विकसित राज्य : मनीष चौहान

विज्ञापन
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यालय में शामिल प्रमुख सचिव मनीष चौहान। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
‎शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान की अध्यक्षता में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

‎अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने कहा इस कार्यशाला का उद्देश्य है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रधानमंत्री की दूरदर्शी पहल विकसित भारत 2047 के अंतर्गत भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री की ओर से उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। हर क्षेत्र में तेज गति से कार्य करके विजन को पूरा करना है।‎ सेवानिवृत्त आईपीएस राकेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने आठ वर्षों में कानून व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में बहुत बड़ा बदलाव किया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें