फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राधारानी की छठी महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी ​स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में श्रीजी राधारानी की छठी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम 7:30 बजे से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। भजन हुए। श्रद्धालुओं ने राधा नाम का जाप किया।
विज्ञापन

इसके बाद बाल कलाकारों ने श्रीजी की मान-मनुहार की मनोहारी लीला का मंचन किया। मंदिर कमेटी की ओर से कमेटी के प्रेम नारंग, नवीन सचदेवा, अंकित सचदेवा, देवेंद्र खुराना, कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज और मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने कलाकारों और निर्देशिका को श्री राधाकृष्ण का चित्र एवं राधा लिखे प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अंत में पंडित अखिलेश शास्त्री ने आरती कराई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में युवा प्रधान संजीव सचदेवा, सुमित मेहरोत्रा, रवि सचदेवा, जसवंत जयसिंह, हरवंश सचदेवा, रितेश ठंडन, नितिन अग्रवाल, भूषण खुराना, जगदीश गोगिया, अनिल कक्कड़, रोजी खुराना, रेखा शर्मा, दुर्गा अरोड़ा, सुषमा सचदेवा, विमला खुराना आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें