फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार: भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

Mon, 10 Jul 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी से जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयघोष गूंजे। सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के बाहर पुलिस मुस्तैद रही। 

विज्ञापन


महादेव के प्रिय श्रावण मास (सावन) की शुरुआत चार जुलाई को हुई थी। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी से जलाभिषेक किया। इसके साथ ही महादेव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल आदि अर्पित किए। 



सुबह सात बजे तक मंदिर से लेकर बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक के अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस बीच हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में रही भीड़ 

शहर के प्रमुख मंदिरों में टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, इंदिरानगर में नर्मदेवेश्वर नाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया के प्राचीन शिव मंदिर समेत सभी शिव मंदिर में देवो के देव महादेव का दर्शन पूजन, और शिवलिंग के अभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ ही मंदिर प्रशासन भी जुटा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें