फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभात फेरी में भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कृष्णानगर मंदिर में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर ​थिरकते भक्त। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मंदिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत मंगलवार को युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव-ममता सचदेवा के परिवार ने किया। परिवार के लोग श्रीकृष्णा मंदिर से लड्डू गोपाल व राधारानी को भजन-कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर आए, जहां उनके परिजनों ने बड़ी धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। फिर पूजन अर्चन के बाद भजन कीर्तन करके वापस मंदिर ले गए।
विज्ञापन

श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश जी की वंदना कर भजन प्रस्तुत किया। गौरव अरोरा, अनिल कक्कड़, देवेंद्र खुराना ने भजन प्रस्तुत किए। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार की प्रभातफेरी का आयोजन डॉ. विनोद भसीन के परिवार की ओर से श्रीकृष्णा मंदिर पर होगा। इस दौरान ज्योति सचदेव,कांता सचदेवा, ममता सचदेवा,ओम सचदेव, उन्नति सचदेवा,गीता सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें