फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लड्डू गोपाल और राधारानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, भजन पर जमकर थिरके

Thu, 24 Oct 2024 10:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर की कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह भक्ति की ऐसी बयार बही, जिसमें हर कोई सराबोर दिखाई दिया। भक्तों ने भजन सुनाए। 
विज्ञापन
भजनों पर थिरकीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर की कृष्णा नगर कॉलोनी के श्री कृष्ण मंदिर से कार्तिक मास में निकलने वाली प्रभातफेरी का आयोजन बृहस्पतिवार को रामा देवी गुप्ता की ओर से किया गया। मंदिर पर ही सबसे पहले लड्डू गोपाल व राधा रानी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भजन कीर्तन शुरू हुए। इस दौरान भक्ति गंगा में श्रद्धालुओं ने खूब गोते लगाए। 

विज्ञापन


सर्वप्रथम अनिल कक्कड़ ने गणपति की वंदना आओ आओ गजानन आओ, आके भक्तों का मान बढ़ाओ... गाकर भगवान गणेश का आवाह्न किया। इसके बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ। श्री कृष्ण मंदिर के कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने सांवरे से मिलने का सत्संग ही बहाना है... भजन सुनाया। अधिवक्ता रवींद्र मिश्रा ने 'मेरे श्याम तुझपे सदके अहसान इतना कर दो मेरी जिंदगी में अपनी चाहत का रंग भर दो भजन गाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

'आजा आजा रे कन्हाई...'
मनमोहन अरोरा ने आजा आजा रे कन्हाई तेरी याद आयी भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। नितिन शर्मा ने राधा नाम की धुन गायी तो सभी उसमें डूब गए। पार्थ सचदेवा ने कन्हैया घर आजा रे सांवरिया घर आजा रे और देवेंद्र खुराना ने बिन पिये नशा हो जाता है जो राधे राधे गाता है सुनाकर श्रद्धालुओं की भक्ति की रसधार का पान कराया। 

नवीन सचदेवा ने 'बन जाऊं प्यारी तेरी तुझे प्यार करते करते' भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन पर महिलाएं और पुरुष सभी झूमे और फूलों की होली खेली। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर कमेटी की तरफ से भेंट रमा देवी के परिवार को प्रदान की गई। इस मौके पर प्रेम नारंग, सुनील गुप्ता, विवेक सहगल,  दीप गुप्ता, अनुज गोयल, विपिन यादव, विपुल गुप्ता, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें