फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना : अपात्र किए गए लोग जांच में पात्र निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। आवास योजना में अपात्रों का चयन कर लाभ दिलाने के आरोप में बंडा के बीडीओ ने गांवसभा जलालपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तिलहर के विधायक रोशनलाल वर्मा ने मामला विधानसभा में उठाया। इस पर 13 जुलाई को संयुक्त आयुक्त ने जांच की। अपात्र किए गए लोगों को अब पात्र माना गया है।
विज्ञापन

बंडा विकासखंड की गांवसभा जलालपुर में सीडीओ ने पांच फरवरी 2021 को विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया था। निरीक्षण के समय बीडीओ, एडीओ पंचायत वेदप्रकाश शर्मा, एडीओ कोआपरेटिव अभयराज सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र सिंह मौजूद थे। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया था। जलालपुर में आठ लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया था। जांच में पाया गया कि भाईलाल की पत्नी चमेली देवी, मंगूलाल की पत्नी जगदेई, भगवानदास की पत्नी सुधा देवी को योजना के तहत पात्र नहीं है। सीडीओ ने तीनों लाभार्थियों को अपात्र घोषित कर दिया था।
इसके अलावा गांवसभा जलालपुर के मजरा कूरा में भौतिक सत्यापन में बीडीओ शिवशंकर गौतम को सबली कटेली के धर्मेंद्र की पत्नी झलकतारा और अहिवरन की पत्नी शांति देवी को भी अपात्र पाया गया। सभी लाभार्थियों को पहली किस्त 40 हजार हजार रुपये जारी हो चुकी थी। विधायक रोशनलाल ने यह मामला विधानसभा में उठाया। इसके बाद संयुक्त आयुक्त की जांच में अपात्रों को पात्र माना गया है।
विज्ञापन

-
जलालपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ दर्ज हुई थी धोखाधड़ी की रिपोर्ट
बंडा की गांवसभा जलालपुर में आवास योजना में अपात्रों को पात्र दर्शाकर योजना का लाभ देने के आरोप में बंडा के तत्कालीन बीडीओ शिवशंकर गौतम की तहरीर पर पुलिस ने दस फरवरी 2021 को ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अपात्र पाए गए लोगों के अब पात्र पाए जाने से साफ है कि इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी भी निर्दोष थे।
-
मंत्री ने भेजा विधायक को पत्र
गांव जलालपुर में हुई जांच के संदर्भ में ग्राम्य विकास विभाग और समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने तिलहर विधायक को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि नियम 301 के तहत विधायक की ओर से उठाए गए प्रश्न के क्रम में ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार ने जांच कर 15 जुलाई को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार आवास योजना के लिए श्यामाचरण, झलकतारा, शांति देवी, चमेली देवी, जगदेई, सुधा देवी पात्र पाए गए हैं। पात्र लोगों का आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
--
पात्रों को अपात्र किए जाने की जानकारी पाकर मैं गांव जलालपुर गया था। गांव पुवायां विधानसभा में है, लेकिन गरीबों के साथ अन्याय हो रहा था, इसके बाद मैंने विधानसभा में मामला उठाया और जो लोग जांच में सीडीओ, बीडीओ ने अपात्र बता दिए, वे पात्र पाए गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी पर भी न सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, बल्कि निलंबित भी कर दिया गया। इस मामले में जो भी लोग दोषी हों, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-रोशनलाल वर्मा, विधायक तिलहर
--
विकास खंड बंडा के जलालपुर गांव में गत पांच फरवरी को मैने स्वयं जांच करके आवास के तीन लाभार्थियों के मकान पक्के बने पाए थे और इसी आधार पर उन्हें अपात्र घोषित कर उनके खाते में भेजी गई 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त की रिकवरी कराई गई। बाद में तिलहर विधायक यह मामला शासन स्तर पर ले गए और तीनों ग्रामीणों के मकान आंधी-बारिश में ढह जाने का उल्लेख कर उन्हें पात्र माने जाने का अनुरोध किया। शासन स्तर से जांच में तीनों ग्रामीणों को पात्र माना गया है।
विज्ञापन

-प्रेरणा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें