फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां मेरी तुमसे लड़ाई है...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
पुवायां में भजन सुनाते छप्पन इंदौरी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। कस्बे के डॉ. एसके वर्मा वाली गली स्थित एक मैरिज लाॅन में शुक्रवार रात महामाई के जगराते में पूरी रात बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।
विज्ञापन




मां ज्वाला जी सेवा समिति की ओर से जागरण स्थल पर सजे माता के दरबार में मां ज्वाला जी से आई जोत के समक्ष श्रद्धालु रोजाना आकर पूजा अर्चना कर रहे थे। शुक्रवार रात आयोजित जगराते का शुभारंभ हवन, पूजन के साथ किया गया। धीरज शर्मा ने भजन सुनाए। जालंधर के राबिन राज ने श्री गणेश वंदना से जगराते का शुभारंभ किया।



भजन गायक छप्पन इंदौरी और कानपुर की मानसी त्रिवेदी ने मां मेरी तुमसे लड़ाई है भजन, हनुमान चालीसा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आधी रात में फूलों की होली खेली गई और माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। सुबह तारा रानी की कथा के साथ जगराते को विश्राम दिया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया और कन्या भोज कराया गया।
विज्ञापन


कसभरा के प्राथमिक विद्यालय में हुआ कन्या भोज
पुवायां। नगर के मोहल्ला कसभरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्याओं को मिष्ठान और फल के साथ ही दक्षिणा भी दी गई। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रिया श्रीवास्तव, कंचन तिवारी, दिनेश राना, रमा देवी, स्मृति शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें