जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे लोग प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जांच कर लें। महानगर में तमाम लोग नियमों का पालन किए बगैर प्लॉटिंग कर रहे हैं। न नक्शा पास कराते हैं और न ही अन्य अनुमति लेते हैं। ऐसे स्थानों पर प्लॉट लेने से उनके रुपये फंस सकते हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ, वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग को चिह्नित करके ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को 14 प्लॉटिंग स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा।