फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: त्योहारों के मद्देनजर अनावश्यक चालान न काटने की मांग

विज्ञापन
पुलिस लाइन में सीओ यातायात से मुलाकात करते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत : व्यापार मंडल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में त्योहारों के मद्देनजर बाजार आने वाले ग्राहकों को परेशान न करने के लिए सीओ ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े ग्राहकों के वाहनों के चालान न काटे जाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन स्थित उनके कार्यालय पर दिए गए ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि नवरात्र से लेकर दीपावली तक खरीदारी के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक बड़ी संख्या में आते हैं।
इसकी वजह से दुकानों के बाहर अक्सर अधिक संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में यदि वाहनों के चालान काटने की प्रक्रिया हुई तो ग्राहकों में भय की स्थिति होने से बाजार की रौनक गायब हो जाने का डर है। सीओ ने कहा कि यदि वाहन नियमानुसार मार्ग पर बनी सफेद पट्टी के अंतर्गत खड़े किए गए होंगे तो चालान नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता ने व्यापारियों के यातायात पुलिस को सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरआई मुकेश कुमार रावत, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विनय कुमार पांडेय, युवा महानगर अध्यक्ष उवैस हसन खां, महानगर उपाध्यक्ष सुशील दीक्षित, इकबाल खां, रेहान मिर्जा, विवेक सहगल, अशोक गुप्ता, शादान खान, खालिद खां, नमन दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें