पुवायां। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पुवायां में नाला बनवाने की मांग की।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पुवायां क्षेत्र के गांव बहादुरापुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर स्थित पुलिया से आसपास के कई गांवों का बारिश का पानी गांव गुटैया और नत्थापुर के खेतों से होकर निकलता है। इस कारण बारिश में बड़े क्षेत्रफल में फसल खराब हो जाती है और जमीन का कटाव होता है। इससे किसानों को हर वर्ष बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। पुलिया से गोमती नदी तक लगभग 700 मीटर पक्का नाला बनने से समस्या का समाधान हो सकता है। संवाद