फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रतिष्ठानों में सिलिंडरों की खपत का डाटा इकट्ठा कर रहे अफसर

विज्ञापन
टाउनहॉल ​स्थित गैस एजेंसी पर ​सिलिंडर बुक कराने के लिए लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद के चलते जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। प्रतिष्ठानों का डाटा बनाकर कंपनियों की ओर से अपने मुख्यालय भेजा जा रहा है। इसके हिसाब से ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार को व्यावसायिक सिलिंडरों की अधिक आपूर्ति होने की संभावना है। प्रतिष्ठानों के गत छह महीने का उपभोग देखा जाएगा, उसी के मुताबिक आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1108 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। रोजाना करीब तीन सौ व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति जिले में होती थी। जिले में आठ मार्च से व्यावसायिक सिलिंडरों आपूर्ति पर रोक लगा दी गई थी। घरेलू सिलिंडर पाने के लिए भी उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ रहा था। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से प्रतिष्ठान संचालकों के सामने अपना व्यवसाय चलाने का संकट खड़ा हो गया।
कई लोगों ने विकल्प के रूप में भट्ठी का इस्तेमाल शुरू कर दिया। लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार ने अब व्यावसायिक सिलिंडरों की सीमित आपूर्ति फिर शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर में पहली खेप में 30 व्यावसायिक सिलिंडर वितरित किए गए। ऑयल कंपनियां अपने उपभोक्ताओं की जरूरत का डाटा मुख्यालय भेज रही हैं। जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


कालाबाजारी का नया तरीका, व्यावसायिक सिलिंडर में भरे जा रहे घरेलू सिंलिंडर
बाजार से व्यावसायिक सिलिंडर लगभग खत्म हो गए हैं। सभी उपभोक्ता विकल्प के रूप में भट्ठी का इस्तेमाल करने लगे थे। पिछले तीन-चार दिनों में बाजार में व्यावसायिक सिलिंडर फिर से दिखने लगे हैं। माना जा रहा है कि वे लोग घरेलू सिलिंडर खरीदकर व्यावसायिक में रिफिल कर रहे हैं। जिले में 3,62,408 उज्ज्वला कनेक्शन हैं। अधिकतर उपभोक्ता सिलिंडर रिफिल नहीं कराते थे। गैस का संकट गहराने के बाद सभी उपभोक्ता सिलिंडर भरवाने लगे हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 940 रुपये है। यह सिलिंडर 12 से 15 सौ रुपये के बीच बेचा जा रहा है। घरेलू सिलिंडर की गैस व्यावसायिक में भरकर इस्तेमाल की जा रही है। दुकानों में व्यावसायिक सिलिंडर इस्तेमाल होने पर पूर्ति विभाग भी कार्रवाई नहीं कर पाता।


ऑयल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलिंडरों का डाटा तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है। इसी के आधार पर आगे की आपूर्ति होने की संभावना है। एक-दो दिन में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति की संख्या में इजाफा हो सकता है। व्यावसायिक सिलिंडर अगर कोई इस्तेमाल कर रहा है तो उस पर कालाबाजारी से खरीदने का आरोप नहीं लगाया जा सकता है। कहीं से रिफिल होने हुए पकड़ने पर ही यह बात सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन

- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें