फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गढ़िया रंगीन पीएचसी में फर्श पर प्रसव मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन पीएचसी में फर्श पर प्रसव होने के मामले की विभागीय जांच सोमवार से शुरू होगी। इस मामले में महिला के घरवालों और आशा वर्कर ने ड्यूटी पर तैनात रही नर्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे रामपुर गांव की संतोष कुमारी अपने बेटे की पत्नी बेबी को प्रसव कराने पीएचसी ले गईं थीं। संतोष का आरोप है कि वहां ड्यूटी पर तैनात एक नर्स ने बिजली नहीं होने का हवाला देते हुए बेबी को प्रसव केंद्र में दाखिल नही किया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने नर्स से मिन्नतें कीं, लेकिन बिजली के लिए इंवर्टर नहीं चलाया गया।
नतीजे में बेबी ने अस्पताल गेट के पास फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जैतीपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. शजर के अनुसार कि रविवार को छुट्टी के कारण विभागीय टीम जांच करने पीएचसी नहीं पहुंची। उनका कहना है कि अब सोमवार को जांच के लिए टीम के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें