फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां के युवक की सिंधौली में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव चुरहा निवासी दामोदर की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सीएचसी के मेमो के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आगे की कार्रवाई सिंधौली थाने की पुलिस करेगी। पुलिस के अनुसार गांव चुरहा निवासी 48 वर्षीय दामोदर सोमवार को बाइक से सिंधौली के गांव कमलापुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन

देर शाम लौटते समय सिंधौली थाना क्षेत्र में खन्नौत नदी पुल के पास उनकी बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में दामोदर घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाया गया था। सीएचसी पर दामोदर को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से पुवायां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सूचना पाकर दामोदर का पुत्र गिरीश और परिवार के अन्य लोग भी सीएचसी पहुंचे। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि घटना स्थल सिंधौली क्षेत्र का है। दामोदर को पुवायां सीएचसी लाया गया था और मृत घोषित कर दिया। सीएचसी की सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, लेकिन आगे की कार्रवाई सिंधौली पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें