शाहजहांपुर। नगर निगम से दाखिल खारिज न होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही जलापूर्ति न होने व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने से लोग परेशान हैं।
नगर निगम कार्यालय में सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेंस एंड वैल्यू (संभव) के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के पास नौ शिकायतें पहुंची। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण करवाया गया। बाकी के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
तारीन टिकली निवासी मोहम्मद तालिब ने दाखिल खारिज, चमकनी कर्बला के रामलाल ने गली में जलापूर्ति की समस्या, ख्वाजा फिरोज के रोहित कुमार ने दाखिल खारिज को कंप्यूटर पर दर्ज कराने, एमनजई जलालनगर के मोहसिन ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही समस्या से अवगत कराया।
ताजूखेल के शरद कुमार अग्निहोत्री ने दाखिल खारिज, बीबीजई हद्दफ के रूबीन कुमार, चिनौर की गुलमर्ग कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार, दिलाजाक के सुनीत राठौर ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने और चौक आला खां की जोफिशा सज्जाद ने टीपी नंबर 317 पर नाम दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इनमें से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की तीन, दाखिल खारिज की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवाया गया।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल