फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों ने जिंगल बेल पर नृत्य कर मोहा मन

Wed, 25 Dec 2024 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शैक्षिक संस्थानों में क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें मुन्नों ने सांता क्लाॅज के वेश में नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला भारद्वाजी स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म पर नाटक प्रस्तुत किया। सांता क्लॉज ने सभी बच्चों को उपहार बांटे। शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित रोचक तथ्य व कहानियां सुनाईं। क्राॅफ्टिंग करके सांता क्लॉज की कैप बनाई और क्रिसमस ट्री को सजाया। बच्चों से केक काटा। सभी बच्चों ने जिंगल बेल गाकर नृत्य भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी, कोऑर्डिनेटर तस्कीन शगुफ्ता, रूबी, फरीन, दीपिका, समन, अल्फिया, जोया, अश्विनी आदि मौजूद रहे।

वीडीएफ काॅन्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। कक्षा प्री-नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांता क्लॉज के रूप में जिंगल बेल पर नृत्य किया। स्कूल में क्रिसमस ट्री को सजाया गया। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकी को प्रस्तुत किया। चार्ट और मॉडल बनाएं गए। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन


लीड काॅन्वेंट स्कूल में बच्चे व शिक्षिकाएं सभी सफेद रंग के कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्या तराना जमाल व निदेशक मोहम्मद जमाल ने केक काटा। इसके साथ ही बच्चों को क्रिसमस और यीशु मसीह के संबंध में बताया। बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री को सजाया गया। रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया। क्रिसमस के साथ ही नववर्ष के स्वागत में गीत प्रस्तुत किए गए। इनमें फायजा, वैदिक, युवान, हमदान, दक्ष, सृष्टि, खदीजा, रामसा, माहिर, दक्ष व अन्य बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें