फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: फोन पर Yes कहते ही खाते से निकल गए 95 हजार रुपये, साइबर ठगी का शिकार बना युवक

Tue, 18 Jun 2024 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अगर आपके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आए और बैंक खाता अपडेट करने की बात कहे तो सावधान हो जाएं। क्योंकि साइबर ठग इसी तरह से लोगों को फंसा रहे हैं। शाहजहांपुर के पुवायां में एक युवक के साथ खाता अपडेट करने के नाम पर ठगी कर ली गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में बैंक खाता अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने खाताधारक से 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी राजा राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका खुटार की एक बैंक में खाता है। 13 जून की रात उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए खाते को अपडेट करने की बात कहते हुए कॉल पर यस या नो का उत्तर देने को कहा। 

उन्होंने जैसे ही यस कहा, उनके खाते से पांच हजार रुपये का ट्रांजेक्शन मुंबई के एक बैंक एकाउंट में हो गया। बाद में 90 हजार रुपये का एक और ट्रांजेक्शन उनके खाते से हो गया।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने धोखाधड़ी कर 95 हजार रुपये ठग लिए। रुपये कटने पर उनको ठगी का पता चल सका। ट्रांजेक्शन का विवरण उनकी बैंक पासबुक में दर्ज है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें