फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
गांव चंदुआपुर निवासी सुखविंदर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। नलकूप का मोटर चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुवायां के गांव चंदुआपुर निवासी 41 वर्षीय सुखविंदर सिंह धान की सिंचाई के लिए नलकूप चालू करने गए थे। नलकूप चलाते समय करंट लग जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुखविंदर काफी देर तक घर पहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। इस बीच नलकूप के पास से निकले कुछ लोगों ने सुखविंदर सिंह का शव पड़ा देख परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग शव को उठाकर घर लाए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद सुखविंदर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया है। सुखविंदर सिंह की मौत से पिता मुखत्यार सिंह, पत्नी बलवीर कौर, पुत्र सोनप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोग किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें