युवक को रोता देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। डेढ़ घंटा बीतने के बाद भी डॉक्टर युवक को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवक रो-रोकर इलाज की गुहार कर रहा था।
उधर रिंकू के परिवार के सभी लोग वृंदावन गए हुए हैं और मंगलवार को वापस घर आ रहे हैं। उन्हें मामले की सूचना दी गई है। रात नौ बजे तक युवक लड्डू गोपाल की मूर्ति गोद मे रखकर रो रहा था और लोग उसे समझा रहे थे।