फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ हाईवे पर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बंद रहेगा हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग

Fri, 26 Oct 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक यातायात प्रभावित रहेगा। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए हुलासनगरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग दो दिन बंद रहेगी जिससे क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता रॉकी तुहर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा स्थित रेल क्रॉसिंग संख्या 343 के स्लीपर बदले जाने हैं। इसके लिए रेलवे क्रॉसिंग पर 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक काम होगा। इस दौरान क्रॉसिंग को वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। 

ये होंगे वैकल्पिक रास्ते क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान शाहजहांपुर की ओर से बरेली आने वाले वाहनों को जैतीपुर से होते फतेहगंज पूर्वी लाया जाएगा। कानपुर, फर्रुखाबाद और जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन


बरेली की ओर से जाने वाले वाहनों को बीसलपुर रोड से शाहजहांपुर निकाला जाएगा। फरीदपुर की ओर से जाने वाले वाहनों को बीसलपुर रोड की ओर से निकाला जाएगा। फर्रुखाबाद, जलालाबाद और कानपुर जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी से जैतीपुर रोड से होते हुए खैरपुर निकाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें