शाहजहांपुर में रविवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश सईद बंजारा। स्रोत ः मीड
- फोटो : शाहजहांपुर में रविवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश सईद बंजारा। स्रोत ः मीडिया सेल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गोशाला के पास पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
निगोही थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ला निवासी सईद बंजारा पर भैंस चोरी सहित करीब 68 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। रविवार की रात मुखबिर से मिली सूचना पर चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गोशाला के पास घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर के इशारा करते ही पुलिस ने सईद बंजारा को पकड़ने की कोशिश की।
इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शाहिद बंजारा मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उस पर भैंस चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी काफी समय से तलाश थी।