फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर  युवक की मौत 

Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
टेल्गो ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार की रात एक विक्षिप्त युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, जिससे वह ट्रेन से फिसल गया और ट्रेन के पहियों की चपेट में आकर घायल हो गया। जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

हरदोई के थाना भगौली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर निवासी दृगपाल आंझी शाहबाद स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका 23 वर्षीय बेटा जितेंद्र मानसिक रूप से मंदित था। वह कई बार घर से गायब हो चुका था। मंगलवार की दोपहर वह घर से निकल गया। परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। रात में करीब दो बजे प्लेटफार्म नंबर दो से गुजरने वाली चलती ट्रेन में जितेंद्र ने चढ़ने की कोशिश की, जिससे वह फिसलकर घायल हो गया। उसके घायल होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की सूचना दृगपाल को किसी रेलवे कर्मचारी ने दी थी। सूचना मिलने पर वह परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। जितेंद्र उनका इकलौता बेटा थे। बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां रामश्री, बहन नीतू, सरिता और रेखा का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें