फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर फोर्स के जवान की पत्नी ने की खुदकुशी

Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुमखेड़ा रेशमबाग निवासी एयर फोर्स के जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह कमरे में  पंखे से लटका मिला। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


एयर फोर्स में तैनात कुसुमखेड़ा रेशमबाग निवासी राजेंद्र सिंह मनराल की पत्नी बीस वर्षीय भावना मंगलवार रात को अपने कमरे में सोई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे भावना की सास ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं उठी।

कमरे को अंदर से बंद किया था।  कुछ देर बाद उसके ससुर भूपाल सिंह मनराल ने दरवाजा खटखटाकर उसे जगाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब भावना नहीं उठी तो उन्होंने दरवाजे के छेद से अंदर देखा तो भावना ने फांसी लगा रखी थी। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतका के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो भावना की सास ने बताया कि अंदर से भी इस कमरे में जाने के लिए रास्ता है।

उसका दरवाजा भीतर के कमरे से है। यह दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। पुलिस ने अंदर जाकर भावना का शव पंखे से नीचे उतारा। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। सीओ आरएस ह्यांकी ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें