फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मार  कर की आत्महत्या

Thu, 29 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझिगवां/पुवायां।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- आठ महीने पहले हुई थी शादी, घर में कोहराम
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम के बाद देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
गांव जारमनो निवासी रामदास यादव के पुत्र 22 वर्षीय अतुल यादव ने मंगलवार दोपहर बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अतुल को खून से लथपथ पड़ा देखा, तमंचा भी उसके पास ही पड़ा हुआ था। अतुल को इलाज के लिए ले जाए जाने की तैयारी की गई, लेकिन उसने कुछ ही देर में तड़पते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी को परेशान नहीं किए जाने की बात लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल की मौत से घर में कोहराम मच गया है। आठ महीने पहले ही अतुल की शादी रोजा के गांव रहीमपुर की शास्त्री देवी से हुई थी। परिवार के लोग अतुल की मौत के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। अतुल ने इस वर्ष बीटीसी के लिए फार्म डाला था। उसकी मौत से पिता रामदास, मां और पत्नी शास्त्री देवी सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें