फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी, मौत

Sun, 01 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव मलिखान नगला और भुड़ेली के बीच चकरोड पर शनिवार रात युवक का शव मिला। उसके पेट में गोली लगी है और तमंचा शव के पास पड़ा मिला। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मामला संदिग्ध लगा। माना जा रहा है कि युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन

परौर थाना क्षेत्र के गांव धनजी नगला के मूल निवासी 18 वर्षीय जयन सिंह के माता पिता की मौत करीब पांच साल पहले हो गई थी। तब से वह अपनी छोटी बहन को साथ लेकर मलिखान नगला में ब्याही गईं अपनी बड़ी बहन और बहनोई के साथ रह रहा था। रात में किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मलिखान नगला और भुड़ेली के बीच चकरोड पर एक युवक घायल पड़ा है। क्षेत्र में चर्चा है कि उसने खुद को गोली मार ली है। सूचना पर रात को पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया तो स्थितियां संदिग्ध लगी। हालांकि तब तक युवक दम तोड़ चुका था। गोली जयन के पेट में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें