फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के बंगले में लगी आग से मचा हड़कंप

Sun, 31 May 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां रोड स्थित बाईबाग हैडिल कॉलोनी में एक्सईएन अशोक सुंदरम् के आवास पर रविवार शाम पांच बचे अचानक आग लग गई। कॉलोनी के लोगों ने आवास से धुंआ निकलता देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। आवास में ताला पड़ा होने की वजह से दमकल कर्मियों को ताला तोड़कर आग बुझानी पड़ी। आग शार्ट सर्किस की वजह से लगने की बात सामने आ रही है। इसी दौरान एसपी के बंगले में आग लगने की सूचना सीएफओ तेजवीर सिंह को मिली। सूचना मिलने सीएफओ तत्काल एक गाड़ी लेकर एसपी बंगले की तरफ दौड़ पड़े। वहां जाकर देखा तो पता लगा कि शार्ट सर्किट से वायरिंग में आग लग गई थी, जिसे आवास पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले ही बुझा लिया था।
विज्ञापन

एक्सईएन अशोक सुंदर घटना के समय घर पर नहीं थे वह परिवार के साथ शहर के बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी। उसमें डबल बेड, टीवी, फर्नीचर और न्यूज पेपर रखे थे। जो कि आग की चपेट में आए। कमरे के पास रसोईघर में रखा सिलेंडर भी आग की चपेट में आने बच गया। आग से गर्म हुए सिलेंडर को फायर कर्मियों ने पानी में डाल दिया। आग की सूचना फैलने पर कॉलोनी में काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। फायर ब्रिगेड की गाडियां खड़ी होने की वजह से काफी देर जाम की स्थिती बनी रही।

एसपी के बंगले में वायरिंग में लगी आग
सीएफओ तेजवीर सिंह टीम के साथ बाईबाग कॉलोनी में डंटे हुए थे, तभी उनके मोबाइल पर एसपी आवास पर आग लगने की सूचना मिली। वह तत्काल एक गाड़ी लेकर एसपी बंगले पहुंच गए। इससे पहले ही आवास के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से वायरिंग में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें