फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का गौरव और घर की शान होती हैं बेटियां

Sun, 31 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील विधिक सेवा समिति ने मारकंडेश्वर गार्डन में भारतीय जन उत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने बेटी बचाओ पर विचार प्रकट कर कहा कि बेटियां देश का गौरव तो हैं ही, हमारे घर की शान भी हैं।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ सिविल जज जूनियर डिवीजन सुभाषचंद्र्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किए। अधिवक्ता मकरध्वज सिंह ने कहा आज वह जो भी हैं अपनी मां के कारण है। मां न होती तो मैं भी नहीं होता।

उन्होंने कहा कि बेटियों पर हो रहे अत्याचार को बचाना है। बेटी देश का गौरव है। मुख्य अतिथि सिविल जज ने कहा कि बेटियों के लिए कानून बना है। हमेें बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन


कहा तंबाकू और शराब जान के दुश्मन है। तंबाकू के सेवन से देश में लाखों लोग कैंसर से पीड़ित है। अपील की कि मादक पदार्थों को त्याग अपना जीवन सुरक्षित बनाएं। भारतीय जन उत्थान सेवा संस्थान के सचिव मंगल सिंह ने कहा कि बेटी बचेगी तो देश बचेगा। बेटियां हमारे देश के लिए शान है। भ्रूण हत्या रोकें।

इस दौरान अधिवक्ता रामपाल यादव, मुन्नालाल सोनी, बीएनवी इंटर कालेज के प्रबंधक बलवीर सिंह, तहसीलदार परशुराम, प्रियंका राजपूत, सृष्टि आदि लोगों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर गोपीराम राजपूत, हरीमोहन चंसौरिया, रामनाथ सिंह एडवोकेट, तहसीलदार गुलाब सिंह, प्रेम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजाराम टीचर, भोजराज, भानसिंह, दिनेश सोनी, लाल सिंह रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें