फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटा की दुकान बदले जाने पर भड़के कार्डधारक

Tue, 17 Mar 2015 08:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कोटा की दुकान बदलकर दूसरे मोहल्ले के दुकानदार से अटैचमेंट कर दिए जाने से चमकनी गाड़ीपुरा के कार्डधारक मंगलवार को भड़क उठे। उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अंसारी के नेतृत्व में सदर तहसील दिवस जाकर एसडीएम जयनाथ यादव से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर राशन कार्ड पूर्ववत मोहल्ले की दुकान से संबद्ध कराने की मांग की।  
विज्ञापन

चमकनी गाड़ीपुरा निवासी सरताज अहमद, अतीक अहमद, नबी अहमद, शिवराम, नन्हें लाल, सगीर अहमद, विजय बहादुर, चमेली, नन्हें लाल कश्यप आदि ने एसडीएम को बताया कि उन्हें अभी तक राशन की वस्तुएं मोहल्ले के कोटेदार विनोद कुमार से मिलती थीं। यह दुकान डीएसओ स्तर से निलंबित होने के बाद उनके राशन कार्ड दूसरे मोहल्ले गढ़ी गाड़ीपुरा की दुकान से संबद्ध कर दिए गए।
कार्ड धारकों के अनुसार नई दुकान से राशन लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए मोहल्ले में ही सस्ता गल्ला उपलब्ध कराने के लिए पुरानी दुकान से कार्ड संबद्ध किए जाएं। ज्ञापन पर मोहल्ले के तमाम लोगों ने हस्ताक्षर कर निशानी अंगूठा लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें