फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर बना अखाड़ा, लात-घूंसे चले

Tue, 17 Mar 2015 08:32 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बाड़ूजई द्वितीय स्थित एआरटीओ दफ्तर में क्लर्क और सपा नेता के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर लाइसेंस की फीस जमा करने के लिए लाइन में लगे लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस सपा नेता और उसके पुत्र को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों की ओर से सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब पौने दो बजे एआरटीओ दफ्तर अखाड़ा बन गया। हुआ यह कि पुवायां क्षेत्र के सपा नेता अहलकार सिंह यादव का बेटा जितेंद्र सिंह अपने बहनोई का ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युवल कराने के लिए कुछ साथियों के साथ एआरटीओ दफ्तर गया था। देर हो जाने की वजह से पहले तो उनकी झड़प आरआई आरपी गंगवार से हो गई। इसके बाद उन्होंने कहीं जाने का हवाला देते हुए पहले लाइसेंस फीस जमा करने के लिए लिपिक मोहम्मद इब्राहिम से कहा। वहीं लिपिक मोबाइल फोन से कहीं बात कर रहा था। इसी दौरान जितेंद्र ने दोबारा कहा। इसी बीच दोनों के बीच में कहासुनी होने लगी। इसकी जानकारी जितेंद्र ने अपने पिता अहलकार सिंह को दे दी।
आरोप है कि मौके पर अहलकार सिंह और जितेंद्र ने क्लर्क से गालीगलौज की। इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इस पर यादव ने अपनी रिवाल्वर से लिपिक को जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट होने की बात सुनते ही बाहर बैठे दलाल इब्राहिम के पक्ष में पहुंचकर अहलकार और उनके साथियों पर टूट पड़े, जमकर धुनाई कर दी। इन लोग किसी तरह से बचकर एआरटीओ (प्रशासन) के दफ्तर में जा घुसे और अंदर से गेट बंद कर लिया। आक्रोशित दलाल और लिपिकों ने वहां भी मारपीट की। इस दौरान एआरटीओ आरपी सिंह ने किसी तरह से बीचबचाव करके मामले को फौरी तौर पर निपटाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस अहलकार और उनके बेटे तथा साथियों को एआरटीओ दफ्तर से सदर थाने ले आई। इसके बाद क्लर्क इब्राहिम और जितेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
जितेंद्र सिंह ने क्लर्क इब्राहिम समेत उसके 15 साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, बलवा, मारपीट, बंधक बनाकर, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। क्लर्क मोहम्मद इब्राहिम ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लाइसेंस रिन्युवल कराने के एवज में एक हजार रुपये न देने पर मेरे बेटे जितेंद्र को एआरटीओ दफ्तर के लिपिक इब्राहिम और उसके पक्ष के दलालों ने जमकर मारापीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने के दौरान मेरे साथ भी मारपीट की गई।
- अहलकार सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव सपा

मैं पटल पर लाइसेंस फीस जमा करके रसीदें काट रहा था। जितेंद्र ने तुरंत फीस जमा करने की बात कही। मना करने पर मेरे साथ गालीगलौज की। साथ ही रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही सभी फाइलों को फेंक दिया।
- मोहम्मद इब्राहिम, क्लर्क

दफ्तर में असलाह लाना प्रतिबंधित
एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि उनके दफ्तर और सरकारी धन जमा होने वाले स्थानों पर असलाह लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सपा नेता को यहां पर असलाह नहीं लाना चाहिए था। बताया कि उनके दफ्तर हुई मारपीट को मौके पर ही शांत करवा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें