फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड मेंबर को रंजिशन गोली मारी, घायल

Sun, 23 Aug 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर/कांट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी पूर्वी के वार्ड मेंबर को पुरानी रंजिश के चलते रिश्ते के भतीजे और उसके बेटे ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों शोर करने पर आरोपी भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कांट नगर पंचायत के वार्ड चार के वार्ड मेंबर जलील खां पुत्र अब्दुलरहमान खां पट्टी पूर्वी में रहते हैं। वह मोहल्ले की मस्जिद के मुतवल्ली भी हैं। घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर जलील का खेत हैं। रविवार सुबह वह खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को देखने के लिए थे। जलील का कहना है कि वह धान का खेत देखने के बाद घर वापस आ रहे थे। करीब पौन बजे बरुआ रोड पर जैसे ही वह साइकिल पर सवार हुए तो उनके खानदान के ही नाजिर खां पुत्र छिद्दू ने उनकी साइकिल का हैंडल पकड़कर रोक लिया और नाजिर के बेटे आलम उर्फ लल्ला ने तमंचे से फायर कर दिया। उन्होंने बचाव किया तो गोली उनके दाहिने कंधे के पास जाकर लगी।
गोली लगने से जलील गिर गए। आसपास के लोगों के चिल्लाने पर वे दोनों लोग भाग गए। जलील का कहना है कि उनके साथ कुछ लोग गन्ने के खेत में भी खड़े थे, जो बाद में भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंचे कांट नगर पंचायत के चेयरमैन रईस खां ने जलील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कांट थाना के इंस्पेक्टर नकदू सिंह यादव का कहना है कि पीड़ित वार्ड मेंबर की तहरीर के आधार पर उन पर हमला करने वाले नाजिर खां पुत्र छिद्दू और आलम उर्फ लल्ला पुत्र नाजिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुष्कर्म के आरोप में बंद है फिरोज
वार्ड मेंबर जलील का बेटा फिरोज दुष्कर्म के आरोप में जेल में तीन माह से बंद है। फिरोज पर नाजिर की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। दोनों ही पक्ष एकदूसरे को फंसाने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी वजह से इस मामले को पुलिस संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें