थानगांव थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बुखार से पीड़ित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वे 10 दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवार का कहना है उनका प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज चल रहा था।
थानगांव के ग्राम सीपतपुर निवासी छेद्दूपुरवा निवासी कमलेश का पुत्र अभिमन्यु (8) 10 दिन पहले बीमार हो गया। परिवार के सदस्यों ने क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सक को अभिमन्यु को दिखाया और इलाज करवाने लगे।
शनिवार को अभिमन्यु ने घर पर ही दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में कमलेश ने बताया कि वह गरीब है, इस वजह से महंगा इलाज नहीं करा सका। जो चिकित्सक इलाज कर रहा था, वह दिमागी बुखार बता रहा था।
हालांकि परिवार यह बताने को तैयार नहीं है कि उसने किस प्राइवेट चिकित्सक के यहां बालक का इलाज कराया। दूसरी थानगांव के ग्राम कटरा निवासी दिलशाद (22) ने रविवार को दम तोड़ दिया।
दिलशाद के परिवार का कहना है कि वह डेढ़ माह पूर्व बीमार हुआ था। तब से उसका क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। परिवार का कहना है कि दिलशाद ठेलिया चलाकर परिवार का पेट पालता था।