फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाएं

Fri, 22 May 2015 12:02 AM IST
जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर गांव हरेवा पहुंचे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने महिलाओं के साथ हुई घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता। सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आत्म सुरक्षा लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने के साथ ही उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को बढ़वाने के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन से फोन पर वार्ता भी की।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने पीड़ित महिलाओं को बुलवाकर उनके साथ हुए अमानवीय कृत्य की बिंदुवार जानकारी हासिल की। बाद में उन्होंने इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में एसडीएम से पूछा। पीड़ित महिलाओं से मुखातिब सिद्दीकी ने कहा कि बहन मायावती के निर्देश पर वह गांव आए हैं और अब वह उनसे क्या सहायता चाहती हैं? महिलाओं ने आने वाले समय में अपनी सुरक्षा के प्रति चिंता जताई। इस दौरान सिद्दीकी ने सीओ अमित कुमार त्यागी से बात कर इस मामले मे सतर्कता बरतने और पीड़ितों को शस्त्र लाइसेंस दिलवाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। डीएम द्वारा पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि के रूप मे एक-एक लाख रुपये की संस्तुति कर शासन को भेजने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर ही मुख्य सचिव से मोबाइल पर वार्ता कर इस राशि को बढ़ाकर पांच लाख करनेे का अनुरोध किया। इस दौरान विधायक नीरज मौर्य, निगोही के विधायक रोशनलाल वर्मा, बसपा के मंडल कोआर्डीनेटर दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।


कई पार्टियों के नेता हरेवा पहुंचे
जलालाबाद। गांव हरेवा मे महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनोज कश्यप ने पीडितों का हालचाल लेने के साथ ही उन्हें शाल भेंट की। उन्होंने कहा कि कश्यप बिरादरी भी पीड़ित है। उनकी बेटी को गायब है। पुलिस को लड़की को बरामद करना चाहिए। धानुक बिरादरी के आरोपी अपने घर में पुलिस को उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करेंग और जेल में बंद कश्यप बिरादरी के लोगों से मुलाकात करेंगे।  इस दौरान उनके साथ वैभव त्रिवेदी, क्रान्ति मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, दोपहर को वहां लखनऊ से आए वाल्मीकि धानुक समाज एकता मंच के श्याम लाल वाल्मीकि, रनजीत, मुन्ना लाल, संजय, सुरेश चन्द्र, आदि ने घटना की जानकारी लेकर अपनी संवेदनाएं जताई। इसके बाद पुवायां की विधायक शकुंतला देवी पहुंची और उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बात कर उन्हें शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। बोलीं, इस आधुनिक युग में हुई इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस मौके पर उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के रिजवान अहमद के अलावा प्रशांत यादव, मातादीन वर्मा, अभिषेक वर्मा, अश्विनी राठौर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें