फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित दो ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। एक वारदात में पत्नी ने मायके से घर न चलने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की जबकि दूसरी वारदात में पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। 
विज्ञापन

निगोही। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर ठिरिया निवासी पप्पू (30) रविवार को 12 बजे निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर स्थित ससुराल गया था। उसने पत्नी रामवती से घर चलने को कहा। रामबती ने उससे कह दिया कि उसकी बहन और बहनोई आए हैं, कल चलेंगे। इतना सुनते ही पप्पू ने पत्नी रामवती की पिटाई कर दी। इसके बाद पप्पू घर से चला गया। देर रात ग्रामीणों ने पप्पू को गांव के निकट सड़क के किनारे अचेत पड़ा देखा। पप्पू के ससुर बृजपाल उसे उपचार के लिए बीसलपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी अमित उर्फ नन्हें की पत्नी विमला देवी को घरेलू कार्यों में व्यस्तता के चलते दोपहर का खाना बनाने में कुछ देर हो गई। पति ने उसे डांट दिया। खिन्न होकर उसने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे, विमला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर आए मृतका केमायके गांव किशन गौटिया मजरा कोटा खास थाना जैतीपुर से आए पिता पिता रामसिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने बताया कि विमला की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटियां ढाई वर्षीय रीक्षा और एक वर्षीय दीक्षा हैं। उसकी बेटी की मृत्यु कैसे हुई। इसका पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें