फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखिया गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कई चोरियों में शामिल रहे पंखिया गिरोह के दो शातिर चोरों को तमंचा और चाकू सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उनसे चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग रेलवे स्टेशन के नजदीक चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर उस जगह को चारों ओर से घेर लिया। घेराबंदी के दौरान सभी भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनके चार साथी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए लोगों के नाम हिरासत उर्फ फिर्री गांव खेड़ा बझेड़ा थाना जैतीपुर, अनिल उर्फ अन्नू निवासी गांव शेरपुर थाना कटरा बताए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों शातिर चोर हैं। दोनों ने चोरी की कई वारदातों में शामिल होना कुबूल किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा 315 बोर एवं एक चाकू सहित चोरी का कुछ सामान और नगदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने भाग जाने वाले अपने साथियों के नाम थाना गढ़िया रंगीन के गांव सिमरा गौटिया का अनवरुआ पुत्र अलीहसन व नगला गौटिया का अनिल यादव पुत्र ऋषिपाल एवं थाना जैतीपुर के गांव खेड़ाबझेड़ा के रंगावली पुत्र लल्ली मियां एसलमान पुत्र अजमली बताए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

कच्छा बनियान पहनकर करते थे चोरी
पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वे लोग कच्छा बनियान पहनकर चोरी करते हैं। इसका उन्हें फायदा यह मिलता था कि यदि उन्हें कोई पकड़ने की कोशिश करता है तो वह आसानी से छूटकर भाग सकते हैं। पूरे कपड़े पहनकर चोरी करने के दौरान पकड़े जाने पर छूटने की कम संभावना रहती है।
विज्ञापन


गढ़िया रंगीन थाने में खुली है हिस्ट्रीशीट
चोरी की योजना बनाते समय पकड़ा गया फिरासत उर्फ फिर्री की थाना गढ़िया रंगीन में हिस्ट्रीशीटर खुल चुकी है। पुलिस के अनुसार फिरासत निगोही के पेट्रोल पंप लूटकांड में जेल जा चुका है। वहीं जैतीपुर में भी हुई लूट में जेल जा चुका है। वह गढ़िया रंगीन थाने का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें