फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
हादसा - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे बदायूं रोड पर पिड़रा गांव के पास हादसा, घर में मचा कोहराम

 बदायूं रोड पर पिड़रा गांव के समीप सोमवार शाम करीब चार बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर बिना हेल्मेट सवार चचेरे-तहेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें से एक ने जिला अस्पताल और दूसरे ने बरेली ले जाते समय तिलहर के पास दम तोड़ दिया। दोनों जलालाबाद के गांव मझरा के रहने वाले थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों कलान क्षेत्र में अपने फूफा के घर से पुआल लाने जा रहे थे। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायलों के शरीर से हड्डियां निकलकर रोड पर छितर गई थीं। तत्काल दोनों की पहचान नहीं हो पाई। एक घायल की जेब से मिले मोबाइल की काल डिटेल चेक करने पर पुलिस को उनके घर का नंबर मिला। पुलिस ने घरवालों को खबर दी और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव मझरा निवासी कृष्णपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र सर्वेंद्र यादव और भतीजा 17 वर्षीय जनवेश यादव सोमवार शाम बाइक से कलान थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां मुबारिकपुर में अपने फूफा पिंटू के घर जा रहे थे। वहां से उन्हें पुआल लाना था। रास्ते में पिड़ारा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोेनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जनवेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सर्वेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। एंबुलेंस से परिवारवाले उसे लेकर बरेली को रवाना हुए तो तिलहर के पास सर्वेंद्र की सांसें थम गईं। फिर वहीं परिवारवाले उसके शव को लेकर गांव को लौट गए। हादसेे के बाद से घर में कोहराम मचा है।   
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें