Trying to rap from a three-year-old innocent girl
- फोटो : Trying to rap from a three-year-old innocent girl
चौक कोतवाली क्षेत्र एक युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। चीख सुनकर मां बेटी के पास पहुंची तो आरोपी धक्का देकर भाग गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरीश राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत किया। बाद में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची की मां की ओर से दुराचार की कोशिश व पाक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी तीन साल की बच्ची रविवार दोपहर लगभग 12 बजे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस में राकेश के घर में पहुंच गई। यहां राकेश उसे कमरे में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। रेप की कोशिश के दौरान बच्ची के मुंह से चीख निकल गई। बेटी की चीख सुनकर मां सहम गई और भाग कर राकेश के घर पहुंची तो वह आपत्तिजनक हालत में था। बच्ची की मां को देखकर वह उसे धक्का देकर भाग गया। बच्ची को गोद में लेकर बाहर निकली मां ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में एएसपी सिटी, सीओ सिटी भी पहुंचे और पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली। बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर राकेश के खिलाफ रिपोर्ट धारा 376/511 व पाक्सो एक्ट में दर्ज कर ली गई।
दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी