फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई खाने से नहीं हुई मौत, गला दबाकर की गई थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के ध्यानार्थ..........
विज्ञापन

दवाई खाने से नहीं, गला दबाकर की गई थी मासूम की हत्या
बुसाना गांव में बच्ची के पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
दो दिन पहले परिजनों ने धोखे से धान की दवा खाने की कही थी बात
पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना।
गांव बुसाना में धान की दवाई खाने के नाम पर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर में भर्ती कराई गई मासूम स्वाति की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने पहले धोखे से धान की दवाई खाने की बात कही थी। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा होगा।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला शामली की आदर्श मंडी निवासी प्रदीप परिवार के साथ गांव बुसाना में रहता है। वह बुसाना निवासी संदीप की डेयरी पर काम करता है। शुक्रवार को प्रदीप अपनी बेटी स्वाति (10) को लेकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर लेकर पहुंचा था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप ने बताया था कि उसकी बेटी कुछ दिन से बीमार थी। 14 जुलाई को उसने घर में रखी दवा के धोखे में धान में मारने के लिए रखी कीटनाशक को पी लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सक ने खुलासा किया तो बच्ची की मौत गला दबाने से हुई है। जिस पर पुलिस ने चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


संदेह के घेरे में हैं माता-पिता
पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बच्ची के माता-पिता भी इस मामले में संदेह के घेरे में है। बच्ची के पिता प्रदीप ने दूसरी शादी कर रखी है। स्वाति प्रदीप की पहली पत्नी की संतान थी। प्रदीप ने पुलिस को धान की दवाई खाने की बात किस कारण से कही इसका भी पता लगाया जाएगा। जिससे पुलिस इस मामले में कई पहलुओं को शामिल कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


बच्ची के धान की दवा धोखे से खाने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की हत्या किए जाने का पता लगा। जिस पर अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। जल्द मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।
सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें