फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर ट्रक  चढ़ाने की कोशिश

Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
Dhaka hostage crisis: Police storm restaurant; 5 rescued, including one foreigner - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
बेखौफ पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो ट्रक में 51 प्रतिबंधित पशु बरामद किए। पशु तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। सदर पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अशफाक नगर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर की तरफ से पशु तस्कर दो ट्रकों में प्रतिबंधित पशु लेकर निगोही की तरफ से गुजरने वाले हैं। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने कैंट चौकी इंचार्ज आसिफ अली को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने चौकी के पास बेरिकेडिंग लगा दी। कुछ देर बाद दो ट्रक आते दिखाई दिए। तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी देखकर ट्रक की तेज रफ्तार करके पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया, पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। उधर, चालक बेरिकेडिंग तोड़कर ट्रक लेकर पुवायां रोड की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने चीता मोबाइल के साथ ट्रकों का पीछा शुरू कर दिया। ट्रक चालकों ने चीता मोबाइल टीम को भी कुचलने की कोशिश की। पुवायां रोड से निगोही बाईपास की रोड खराब होने के चक्कर में तस्कर ट्रक दौड़ा नहीं सके। दोनों ट्रकों से तीन-तीन तस्कर कूदकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों की तलाशी ली, जिसमें 51 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए थे, जिसमें से छह की मौत हो चुकी थी। बरामद ट्रकों में आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट पर अलग-अलग नंबर लिखा हुआ था। सदर पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ धारा 420,482,327,429 और पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सदर एके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके पशु तस्करों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें