फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने नहीं भरने दिया बर्फी का नमूना

Sat, 24 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
व्यापारियों ने नहीं भरने दिया बर्फी का नमूना - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर आरपी गंगवार ने शनिवार को खुटार पहुंचकर चूड़ी वाली गली स्थित एक मिठाई विक्रेता के यहां से लौज और बर्फी का नमूना लिया। इस बीच कई व्यापारी मौके पर आ पहुंचे और फूड इंस्पेक्टर से लौज और बर्फी का सैंपुल छीनकर फेंक दिया और जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर शनिवार को लौज और बर्फी का नमूना भर रहे थे। इस दौरान खुद को व्यापारी नेता बताने वाले कई लोग मौके पर आ पहुंचे और फूड इंस्पेक्टर पर मिठाई विक्रेता से रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और मिठाई का लिया गया नमूना जबरन फिंकवा दिया। इस दौरान व्यापारी नेता तरूण पंाडे भी मौके पर आ पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता की। 
फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस दुकान से मिठाई का नमूना लिया है, उसका लाइसेंस वर्ष 2013 के बाद से रिन्यूवल नहीं कराया गया है। नगर के कई अन्य व्यापारी बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने नमूना फिंकवाने पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर वापस जिला मुख्यालय लौट गए। आरपी गंगवार का कहना है कि व्यापारी अनुचित दबाव बनाकर काम बाधित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

ऐसे कैसे होगी मिलावटी पदार्थों की जांच
खुटार। शनिवार को लौज और बर्फी का सैंपुल लेने के बाद जिस तरह फूड इंस्पेक्टर का घेराव कर हंगामा किया गया, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच कैसे हो सकेगी? जनता के स्वास्थ्य के खिलवाड़ कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कैसे होगी? व्यापारी नेता तरूण पांडे और अमरदीप सिंह का इस संबंध में कहना है कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाइसेंस और सैंपुलिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाता है, इसका विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें