फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के छापे से जिला जेल में मचा हड़कंप 

Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जेल में शनिवार दोपहर अधिकारियों के छापे से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जेल में सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में को आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। 
विज्ञापन

दिन में करीब 11.30 बजे डीजे मोहम्मद फैज आलम खां, डीएम रामगणेश, एसपी सिटी एपी सिंह और सीओ सिटी अवीनश्वर सिंह का काफिला जिला जेल पहुंच गया। अधिकारियों को काफिला अचानक जेल में पहुंचने से हड़कंप मच गया। सभी अधिकारियों ने जेल में पुरूष और महिला बैरकों, भोजनालय, अस्पताल, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने जेल में बंदियों बंदियों की समस्याओं के बारे में पूछा और साथ उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया। करीब एक घंटे तक अधिकारी जेल में मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। जेल के बाहर सदर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। अधिकारियों के जेल से निकलने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी एपी सिंह ने बताया कि चेकिंग जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। चेकिंग में जेल में सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें