फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी

Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
चाोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान की पश्चिमी दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर
विज्ञापन

50 स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि सामान खंगाल ले गए
थाना सदर बाजार क्षेत्र में एसपी कॉलेज गेट के पास मंगलवार रात चोरों ने मोबाइल शॉप में नकब लगा दी। चोर यहां से स्मार्ट फोन और लैपटॉप समेत लगभग पांच लाख का माल बटोर ले गए। थाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पड़ताल की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर कालोनी निवासी बाल कृष्ण सचदेवा ने पुलिस को बताया कि  एसपी कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग गेट के पास उनकी मनीष कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। मंगलवार रात किसी समय चोरों ने दुकान की पश्चिमी दीवार में नकब लगाकर पचास स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया। जब वह सुबह दस बजे दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौका मुआयना किया। खोजी कुतिया लूसी कोई खास सुराग नहीं लगा पाई। व्यापारी बाल कृष्ण सचदेवा ने बताया कि चोर उन्हें लगभग पांच लाख की चपत लगा गए हैं। मामले की तहरीर दी गई है। एसएसआई प्रवेश सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
चोरी की वारदात की जल्द खुलासे की मांग 
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने और मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कराए जाने की मांग की है। व्यापारी नेता ने साथी व्यापारियों के साथ सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव से इस संबंध में भेट भी की। व्यापारियों के कहने पर मौके पर डॉग स्क्वॉयड टीम को भेजा गया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही  एसपी से मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर बातचीत की जाएगी। व्यापारी चंद्र प्रकाश गुलाटी, शहबाज खां, नील गुप्ता, सतनाम चावला, सुरेंद्र सेठी, अभिषेक गुप्ता आदि लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें