फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड में दर्ज है दरोगा सैनी का गलत पता

Fri, 20 Mar 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठान गैंग को पेशी पर ऊधमसिंह नगर ले जाने वाले दरोगा धर्म सिंह सैनी का पुलिस रिकार्ड में पता ही गलत दर्ज है। रिकार्ड में सैनी ने खुद को बिजनौर का रहने वाला दर्ज कराया है, जबकि वह मुरादाबाद का रहने वाला है। सैनी के परिवार वालों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस तामील करा दिया गया है। निलंबित होने के बाद से सैनी गायब है औैैर उसका मोबाइल बंद जा रहा है।
विज्ञापन

दरोगा सैनी ने सर्विस बुक में अपना पता जिला बिजनौर, थाना बिलारी क्षेत्र का गांव राजा का सहसपुर लिखाया है, जबकि यह गांव और थाना दोनों मुरादाबाद के हैं। पठान गैंग के साथ पेशी पर ऊधमसिंह नगर नहीं जाने पर सैनी को एसपी ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद से सैनी का कहीं पता नहीं लग रहा है। आरआई पुलिस लाइंस लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन दरोगा कहां है यह अब तक ट्रेस नहीं हो पाया है। सैनी के मामले में विवेेचना कर रहे एएसपी सिटी राजेश सिंह ने आरआई के माध्यम से सैनी के गांव में नोटिस भेजा है। गांव में सैनी नहीं मिले, उनके परिवार वालों को नोटिस तामील करा दिया गया है। इस मामले में एसपी आरपीएस यादव ने बताया कि दरोगा सैनी को तय समय के अंदर बयान देने नहीं आए तो मान लिया जाएगा कि वह दोषी हैं। इसके बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंदिरों पर सुरक्षा की रहेगी कड़ी व्यवस्था
शाहजहांपुर। शनिवार से शुरू होने वाले नवरात्र मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना सदर बाजार बाजार क्षेत्र के बाबा विश्वनाथ मंदिर, कालाबाड़ी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कोतवाली क्षेत्र में शेरों वाला मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, फूलमती मंदिर, काली देवी बिसरात मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मंदिरों की सुरक्षा के लिए थाना सदर बाजार क्षेत्र में सात एसआई, नौ हेड कांस्टेेबिल, 35 पुरूष और महिला कांस्टेबिल, कोतवाली में पांच एसआई, चार हेड कांस्टेबिल और 29 महिला और पुरूष कांस्टेबिल, थाना आरसी मिशन क्षेत्र में एक एसआई, तीन हेड कांस्टेबिल और आठ सिपाही तैनात रहेंगे। इसके साथ ही महिला थाना प्रभारी समेत तीनों थानों के प्रभारी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें