फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला

Sat, 19 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
दहेज में ए क लाख रुपये न दिए जाने पर ससुरालियों ने बहू को जहर पिलाकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद, देवर सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना महोली के गांव बड़ागांव निवासी रामगोपाल ने अपनी बेटी राधा का विवाह 29 अप्रैल 2013 को निगोही कस्बा निवासी संतोष जायसवाल के पुत्र आकाश से किया था। उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। मगर इतने दहेज से आकाश, उसकी मां पुष्पा, बहन सोनल, भाई सावन, अभिषेक संतुष्ट नहीं थे। राधा के ससुराल वाले व्यापार करने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज में रुपये न दिए जाने पर राधा के ससुराल वाले राधा से मारपीट करने लगे। राधा के पिता रामगोपाल ने पुलिस को बताया 17 मार्च की शाम चार बजे आकाश का फोन आया। उसने कहा कि अपनी बेटी से बात कर लो। राधा ने रो-रोकर कहा उसे ससुराल वालों ने जबरदस्ती जहर पिला दिया है, आकर बचा लो। वह परिवार वालों समेत बेटी की ससुराल गए कमरे में राधा की लाश पड़ी थी। इसके बाद रामगोपाल ने थाने जाकर तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने राधा के पति आकाश, सास पुष्पा, ननद सोनल, देवर सावन, अभिषेक के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें